• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    June 01, 2026

    चार दिन में 10 डिग्री कम हुआ तापमान, अलवर में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

    अलवर में आंधी-बारिश का अलर्ट, चार दिन में 10 डिग्री तक गिरा तापमान

    अलवर। जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार सुबह मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। सुबह 10 बजे तक तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन पिछले सप्ताह की तुलना में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

    पिछले चार दिनों से जिले में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शाम के समय तेज हवाएं चल रही हैं, कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है और आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम में आए इस बदलाव से भीषण गर्मी का असर काफी कम हुआ है।

    पिछले सप्ताह जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और दिनभर लू चल रही थी। अब तापमान घटकर करीब 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इस तरह चार दिनों में तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

    रविवार रात शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से जिले में मौसम फिलहाल बदला हुआ बना रहेगा।

    विभाग ने सोमवार के लिए भी गरज-चमक के साथ बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। विभाग के अनुसार शाम के समय कुछ क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories