• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 23, 2026

    चारदीवारी कूदकर घर में आया लेपर्ड: 16 मिनट तक कुत्ते पर करता रहा हमला

    अलवर के राजगढ़ कस्बे में लेपर्ड का आतंक देखने को मिला। औद्योगिक क्षेत्र स्थित शेखा की बगीची के पास एक घर में घुसकर लेपर्ड ने पालतू डॉग पर हमला कर दिया। लेपर्ड डॉग की गर्दन छोड़कर बाकी शरीर को घसीटकर ले गया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

    पीड़ित विश्राम मीना ने बताया कि डॉग घर के अंदर बेल से बंधा हुआ था। रात करीब 1 बजे लेपर्ड चारदीवारी फांदकर अंदर घुस आया और करीब 16 मिनट तक डॉग पर हमला करता रहा। बाद में वह डॉग के शरीर का हिस्सा खींचकर ले गया, जबकि केवल गर्दन मौके पर रह गई।

    ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले भी लेपर्ड ने भैंस के पाड़े पर हमला किया था। उस समय लोगों के शोर मचाने पर वह भाग गया था। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से इलाके में तारबंदी कराने की मांग की है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगमार्क्स का निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू कर दी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories