• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 06, 2025

    चेयरमैन पद के लिए केवल एक नामांकन, अलवर डेयरी में निर्विरोध चुनाव

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पीए नितिन सांगवान अलवर सरस डेयरी के नए चेयरमैन बन गए हैं। चुनाव में केवल एक ही नामांकन जमा हुआ, इसलिए नितिन सांगवान का निर्विरोध चुनाव तय है, और चेयरमैन की घोषणा दोपहर 2 बजे होने वाली है।

    नितिन सांगवान ने सोमवार सुबह 10 बजे वन राज्यमंत्री संजय शर्मा के साथ जाकर नामांकन जमा कराया। इसके बाद किसी और ने नामांकन नहीं कराया।

    डेयरी के चुनाव में अब तक 12 डायरेक्टर निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिनमें चार महिला डायरेक्टर भी शामिल हैं। इसमें से चार डायरेक्टर खैरथल-तिजारा जिले से, दो डायरेक्टर कोटपूतली-बहरोड़ से और शेष छह अलवर जिले से हैं।

    नितिन सांगवान के साथ डेयरी बोर्ड में बीजेपी नेता संजय नरूका और पं. जले सिंह भी शामिल हैं। इस बार पहली बार आईआईटीयन नितिन सांगवान को सरस डेयरी की कमान मिलने जा रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories