• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 08, 2026

    छत पर चढ़ने को लेकर खूनी विवाद: शादी की सालगिरह पर भिड़े रिश्तेदार, 2 गंभीर

    लवर में शादी की सालगिरह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी चाचा-ताऊ के परिवार ने लाठियों से हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना एमआईए थाना क्षेत्र के भजीट गांव की है।

    भजीट गांव निवासी हेतराम ने बताया कि बुधवार को उसकी मैरिज एनिवर्सरी का कार्यक्रम था, जिसमें रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। इसी दौरान जीजा का बेटा विकास पड़ोसी की छत पर चढ़ गया। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया।

    आरोप है कि पड़ोसी चाचा-ताऊ के परिवार के राजू, आकाश, बादल, अंकित, लीलू और सोनू खत्री समेत परिवार की महिलाओं ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में हेतराम और उसका भाई भोला राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

    Tags :
    Share :

    Top Stories