अलवर के बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में बुधवार को छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने प्रिंसिपल का घेराव कर कॉलेज की अव्यवस्थाओं और पढ़ाई व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे।
छात्र नेता विजय यादव ने कहा कि जरूरत पड़ी तो स्टाफ की गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए जाएंगे। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज का आधा स्टाफ सिर्फ हाजिरी लगाने आता है और उसके बाद घर चला जाता है। इससे कक्षाएं नियमित नहीं लग रही हैं और पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
प्रदर्शन के दौरान छात्र कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि कॉलेज में पढ़ाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों को मजबूरी में बाहर महंगी कोचिंग लेनी पड़ रही है।
छात्रों ने कॉलेज परिसर में गंदगी और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि टॉयलेट बेहद गंदे हैं और पीने के पानी जैसी सुविधाओं की भी अनदेखी की जा रही है।
हंगामे के बाद कॉलेज प्रिंसिपल अशोक आर्य ने छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी और कॉलेज व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
