• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 08, 2025

    फ्लिपकार्ट ट्रक से 226 मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो फर्जी दस्तावेजों से कंपनी में नौकरी करके ट्रक से iPhone और अन्य कीमती मोबाइल चोरी कर रहे थे। आरोपियों ने फ्लिपकार्ट के मुंबई- दिल्ली ट्रक से 226 मोबाइल चुराए थे।

    गिरफ्तार आरोपियों में अफजल (20), असलम (28) और सुधीर यादव (25) शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 27 iPhone बरामद किए हैं। आरोपियों ने ट्रक का लॉक तोड़कर मोबाइल चोरी किए और सस्ते दामों में बेचते थे।

    भिवंडी (महाराष्ट्र) स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस से निकले ट्रक से 7 अक्टूबर को मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। ट्रक ड्राइवरों ने अपनी असली पहचान छुपाई थी, जो बाद में सामने आई।

    पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कई राज्यों में दर्जनों मामले दर्ज हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories