• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 10, 2025

    गाजियाबाद-प्रतापगढ़ मार्ग पर ट्रक हादसा: पिता की मौत, बेटा घायल

    दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह लगभग 5:30 बजे पिनान कट के पास दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में आगरा निवासी जयराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा राहुल घायल हो गया। ट्रक में मेले के लिए झूले भरे हुए थे।

    घायल दीपांशु (28) और राहुल (40) ने बताया कि वे गाजियाबाद से झूले लेकर प्रतापगढ़ जिले जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आया ट्रक सामने वाले ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद जयराज और राहुल ट्रक के ऊपर से नीचे गिर गए।

    पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित बच गया। जयराज और राहुल पिता-पुत्र हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories