अलवर में शनिवार को भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया है और उनसे धमकियां दी जा रही हैं। साथ ही उन्होंने मंत्री से जिलाध्यक्ष का इलाज कराने की गुहार भी लगाई।
हालांकि, मंत्री भूपेंद्र यादव ने ग्रामीणों से कोई प्रतिक्रिया दिए बिना उनका ज्ञापन लेकर भाजपा कार्यालय से चले गए। इस दौरान बैठक में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा और अलवर दक्षिण के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता भी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने बाद में जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर से मुलाकात कर नक्शों के जरिए महासिंह चौधरी द्वारा किए गए कब्जे के बारे में जानकारी दी। जिला प्रमुख ने मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने की सलाह दी और कहा कि झगड़े से किसी का भला नहीं होता।
बढ़ली गांव के सुनील चौधरी ने बताया कि उन्होंने 2024 में हरियाणा निवासी एक व्यक्ति से 2 बीघा 2 बिस्वा जमीन खरीदी थी। महासिंह चौधरी ने उन पर दबाव बनाया और उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया। सुनील ने कार्रवाई नहीं होने पर सुसाइड की धमकी दी।
गांव के शिवलाल और विजय सिंह चौधरी ने भी महासिंह पर पिछले कई सालों से उनकी जमीनों और संपत्ति पर कब्जा करने और गांववालों को परेशान करने के आरोप लगाए।
इस घटना ने जिले में भाजपा नेतृत्व और ग्रामीणों के बीच जमीन विवाद को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
