• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 04, 2026

    गांव में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट का VIDEO आया सामने

    अलवर जिले में जमीन विवाद को लेकर चाचा-ताऊ के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के पुरोहित वाला कुआं इलाके की है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

    घायलों की पहचान शियाराम सैनी, सुनील सैनी और प्रीति के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल शियाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सुनील सैनी ने मालाखेड़ा थाने में हमले की शिकायत दी है।

    सुनील सैनी के अनुसार विवाद की जड़ एक बीघा जमीन है, जिसे पूर्वजों ने गोदनामे के जरिए उनके पिता को दिया था। उनका परिवार करीब 70 वर्षों से इस जमीन पर काबिज है और संबंधित दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। आरोप है कि जमीन हड़पने की नीयत से दूसरे पक्ष द्वारा लगातार झगड़ा किया जाता रहा है।

    बताया गया कि पिता के चाचा पप्पू सैनी अपने परिवार के 10-12 लोगों के साथ पहले से योजना बनाकर घर पहुंचे और कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला कर पत्थर फेंके। हमले में शियाराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि प्रीति और सुनील को भी चोटें आईं।

    घायल पक्ष ने मालाखेड़ा थाने में तैनात एक एएसआई पर हमलावरों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एएसआई उन्हें डराता है कि कितनी भी रिपोर्ट दे दो, सभी में फाइनल रिपोर्ट लगा दी जाएगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories