• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    January 21, 2026

    गाय की मार से 18 टांके, फिर लाठियों से पिटाई शिकायत के बाद भड़का विवाद

    अलवर शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में लावारिश पशुओं को लेकर नगर निगम कमिश्नर से शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि पशु मालिकों ने युवक पर लाठियों से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

    दिल्ली दरवाजा क्षेत्र निवासी पीड़ित राहुल जाटव ने बताया कि मोहल्ले के आम रास्ते पर अक्सर लावारिश पशुओं का जमावड़ा रहता है, जिससे रास्ता बाधित होता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इसी को लेकर नगर निगम कमिश्नर को शिकायत दी गई थी। आरोप है कि शिकायत के दो दिन बाद गोवंश मालिक सुमित, अमित और पप्पू ने उसे धमकी दी और बाद में लाठी-फरसी लेकर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

    बुजुर्ग महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

    मोहल्ले की एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि पहले भी गाय की टक्कर से उन्हें 18 टांके आए थे और अब चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं का कहना है कि आवारा पशुओं को हटाने की मांग करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है, जो बर्दाश्त के बाहर है।

    गिरफ्तारी की मांग, जांच में जुटी पुलिस

    घटना के विरोध में मोहल्ले के 50 से अधिक लोग अखैपुरा थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories