अलवर के गोविंदगढ़ में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। ट्रेड फेयर में दोस्तों के साथ घूमने गए बीए सेकंड ईयर के छात्र वकार (20) की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। वकार अपने दोस्तों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव कर रहा था, तभी दूसरे पक्ष के युवक ने उसके सीने में बर्फ काटने वाला छुरा घोंप दिया। घायल वकार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना रात करीब 8 बजे रेलवे फाटक के पास हुई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद धरना खत्म कर दिया गया, हालांकि परिजन अब भी न्याय की मांग पर अड़े हैं।
पूर्व मेव बोर्डिंग सदर शेर मोहम्मद ने कहा कि पुलिस को 4 नवंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी करनी होगी, वरना समाज अनिश्चितकालीन धरना देगा। उन्होंने कहा कि “अगर आरोपियों के घरों में अवैध निर्माण है, तो वहां भी बुलडोजर चलना चाहिए।”
पुलिस के अनुसार, वकार अपने दोस्तों तालीम, अरशद और बरकत के साथ मेले में गया था। वहां मोमोज की दुकान पर तालीम और छैलबिहारी नामक युवक के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद छैलबिहारी ने वकार के सीने में छुरा मार दिया। आरोपी रामबास निवासी बताए जा रहे हैं।
गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
