• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 29, 2026

    GST इंस्पेक्टर की कार को बनाया निशाना, चोरी की कोशिश के बाद आरोपी गिरफ्तार

    GST इंस्पेक्टर की कार में तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    अलवर पुलिस ने जीएसटी इंस्पेक्टर की कार में तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

    शुक्रवार को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाए जाने के दौरान आरोपी कैमरे को देखकर मुस्कुराता नजर आया। इस दौरान वह विक्ट्री साइन भी दिखाता रहा। बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।

    पुलिस के अनुसार, एसजीएसटी (वाणिज्यिक कर विभाग) में कार्यरत इंस्पेक्टर संजीव मीना ने 23 मई को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 22 मई की रात उन्होंने अपनी कार स्कीम नंबर-7 स्थित घर के बाहर खड़ी की थी।

    अगली सुबह कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। कार के ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ था, जबकि स्टार्टिंग लॉक से भी छेड़छाड़ की गई थी। जांच के दौरान कार के कुछ पार्ट्स गायब पाए गए, जिससे चोरी की कोशिश की आशंका जताई गई।

    मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी दीपक (27) पुत्र कालूराम निवासी मुल्तान नगर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories