• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 01, 2026

    हैरतअंगेज करतब देखने उमड़ी भीड़, सड़क पर लगा लंबा जाम

    अलवर में रविवार को तिजारा रोड पर हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला, जब आग से सतिया बनाकर सड़क पर डांस किया गया और साधु के वेश में कलाकार मुंह से आग के गोले छोड़ते हुए नजर आए। इस खतरनाक करतब को देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए एक तरफा जाम की स्थिति बन गई।

    दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अलवर शहर में रविवार दोपहर हिंदू सम्मेलन के तहत भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। तिजारा रोड और आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर नाचते-गाते हुए शामिल हुईं।

    कलश यात्रा की शुरुआत श्रीराम मंदिर, शिव कॉलोनी से हुई, जो ब्राइट स्कूल के ग्राउंड तक पहुंची। यहां गणेश वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रवचन आयोजित हुए। इस दौरान ब्रह्म मुनि महाराज ने प्रवचन दिए, जबकि आरएसएस के पदाधिकारियों ने बौद्धिक विचार रखे। कार्यक्रम के अध्यक्ष समुंदर सिंह यादव रहे। आयोजन स्थल पर विशाल भंडारे और भोले बाबा की आकर्षक झांकी भी सजाई गई।

    कार्यक्रम के दौरान टेल्को चौराहे से तिजारा रेलवे ओवरब्रिज तक साधु के वेश में कलाकार आग के गोले छोड़ते हुए चलते नजर आए। कुछ देर बाद कलाकारों ने सड़क के बीच आग जलाकर सतिया के आकार में डांस किया। यह नजारा इतना रोमांचक था कि बड़ी संख्या में लोग सड़क पर रुक गए, जिससे गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    आयोजन भले ही आस्था और उत्साह से जुड़ा रहा, लेकिन सड़क पर खुलेआम आग के करतब और भीड़ जुटने से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए।

    Tags :
    Share :

    Top Stories