• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    ICU में इलाज के दौरान कुंडल चोरी का मामला: परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर जताया शक

    अलवर जिला अस्पताल की हवल्स आईसीयू में भर्ती एक महिला मरीज के कान से करीब 3 ग्राम सोने का कुंडल चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने नर्सिंगकर्मी समेत तीन लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    महिला के बेटे शुभम भारद्वाज ने बताया कि 20 मई को उनकी मां विमला शर्मा (64) को दस्त और शुगर बढ़ने के कारण बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय उनकी मां ने दोनों कानों में सोने के कुंडल पहन रखे थे।

    शुभम के अनुसार 21 मई को वह कुछ समय के लिए घर गए थे। इसी दौरान आईसीयू स्टाफ ने उनकी मां के कपड़े बदले। आरोप है कि इसी दौरान करीब 3 ग्राम का एक सोने का कुंडल गायब हो गया। वापस लौटने पर उन्होंने स्टाफ से पूछताछ की तो बताया गया कि नर्सिंगकर्मी नरेंद्र, एक महिला स्टाफ और अन्य कर्मचारी ने कपड़े बदले थे।

    परिजनों का आरोप है कि पूछने पर स्टाफ ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाद में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं नर्सिंगकर्मी नरेंद्र ने चोरी के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मरीज ने बेड पर टॉयलेट कर दिया था, इसलिए स्टाफ ने कपड़े बदलवाए थे। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories