• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 02, 2026

    इलेक्ट्रीशियन को लगा हाई वोल्टेज करंट, मैरिज होम में काम करते समय हुआ हादसा

    राजस्थान के Alwar शहर में एक मैरिज होम में काम करते समय बड़ा हादसा हो गया। अरावली विहार थाना क्षेत्र के कटी घाटी स्थित एक मैरिज होम में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर एक युवक पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

    घटना शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। हादसे के समय मैरिज गार्डन में मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

    घायल युवक की पहचान मालोखड़ा क्षेत्र के बिजवाड़ नरूका निवासी मोहित के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहित पेशे से इलेक्ट्रिशियन है और पिछले करीब ढाई साल से इस काम में लगा हुआ था। वह मैरिज होम में बिजली से जुड़े कार्य कर रहा था, तभी अचानक अंदर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन टूटकर उस पर गिर गई।

    पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories