• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 08, 2026

    इंसानियत की अनोखी मिसाल, मजदूर परिवार की बेटियों की शादी में बने सहारा, मजदूर परिवार की बेटियों की शादी में बने सहारा

    अलवर के राजगढ़ क्षेत्र के पलवा गांव में मजदूर पिता की दो बेटियों की शादी में एक पुलिस अफसर ने पिता बनकर जिम्मेदारी निभाई। जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ थाना प्रभारी भगवान सहाय मीना ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ मिलकर दोनों बेटियों की शादी धूमधाम से कराई।

    थानाधिकारी भगवान सहाय मीना ने बेटियों के फेरे अपने घर में करवाए। उन्होंने पत्नी के साथ तोरण रस्म में दूल्हों का स्वागत किया और कन्यादान की रस्म भी निभाई। शादी की सभी रस्मों में वे परिवार के सदस्य की तरह शामिल रहे।

    दरअसल, पलवा गांव निवासी महेश शर्मा बेलदारी का काम करते हैं। उनकी पत्नी की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। करीब एक साल पहले उन्होंने अपनी बेटियों का रिश्ता तय किया था। शादी के लिए आर्थिक मदद का भरोसा देने वाले व्यक्ति के पीछे हटने के बाद परिवार चिंता में था।

    गांव वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने जमवारामगढ़ थाना प्रभारी भगवान सहाय मीना को मामले से अवगत कराया। इस पर उन्होंने महेश शर्मा को भरोसा दिलाया कि बेटियों की शादी पूरे सम्मान और खुशी के साथ कराई जाएगी। इसके बाद उन्होंने अपने घर पर शादी की पूरी व्यवस्था करवाई।

    गांव वालों ने इस पहल को मानवता, सामाजिक जिम्मेदारी और अपनत्व की मिसाल बताया। उनका कहना है कि यह सिर्फ दो बेटियों की शादी नहीं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देने वाला काम है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories