अलवर जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने राजगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत अलैई में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की परिवेदनाओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि चौपाल में प्राप्त परिवेदनाओ का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाए।
जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में ग्राम अलैई सहित आस-पास के क्षेत्र से आये ग्रामीणों से पेयजल, विद्युत, पुलिस,स्वास्थ,रसद, आंगनबाडी सेवाओं, सामाजिक न्याय व अधिकारिता, मनरेगा सहित अन्य विभागों की सेवाओं का फीडबैक लिया। रात्रि चौपाल में अघोषित विद्युत कटौती की रोकथाम कराने,पेयजल समस्या का निराकरण, पुलिस गस्त कराने, रास्ते निर्माण आदि की परिवेदनाएं आई।
जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवेदनाओं के निराकरण कि सूचना परिवादी को दी जाये तथा इसकी रिपोर्ट भिजवाये।
इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा,प्रशिक्षु आईएएस व सीडीईओ अलवर सोनू कुमारी,उपखण्ड अधिकारी राजगढ़ सीमा खैतान,प्रधान राजगढ़ भौरी देवी राठौर, सरपंच राजेश मीना तथा संबंधित जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
