अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के बड़ौदा कान गांव में जमीनी विवाद के चलते एक महिला पर 7-8 लोगों ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे लाठी-डंडों से हमला किया। घटना में महिला के सिर, हाथ-पैर और पसलियों पर गंभीर चोटें आईं।
परिजनों के अनुसार, महिला खेत में काम कर घर लौट रही थी कि आरोपियों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।
आरोपियों में कैलाश (42), समय (50), गोपाल (58), विश्वेंद्र (24), मुकेश (27), भूपेंद्र (21), श्यामलाल (60), महेन्द्र (48), धोली (40), विमला (42) और सरोज शामिल हैं।
पीड़िता के पति जीत सिंह का कहना है कि आरोपियों ने पहले भी उनके खेत में जबरन हल चलाने की कोशिश की थी और लगातार जमीन पर कब्जे की धमकी दे रहे थे। परिजन पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं।
घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने का प्रयास करने पर भी आरोप है कि कठूमर थाने के सब इंस्पेक्टर ने मोबाइल छीनकर धमकाया। परिवार का कहना है कि जमीन का कानूनी अधिकार उनके पास है और वे इसे किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
