• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 06, 2025

    जय पलटन रोड पर चला बुलडोजर: अवैध फोटोग्राफी स्टोर कोर्ट के आदेश पर तोड़ा गया

    अलवर के लाल डिग्गी जय पलटन रोड के पास बने अवैध फोटोग्राफी स्टोर को गुरुवार को यूआईटी टीम ने पुलिस जाप्ते और जेसीबी मशीन के साथ तोड़ दिया। यह मामला पिछले 8 साल से न्यायालय में लंबित था। कोर्ट से आदेश आने के बाद यूआईटी ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया।

    यूआईटी के एआरओ मानवेंद्र जायसवाल ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के बाद टीम पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान दुकान में रखा सामान सड़क पर निकाल दिया गया, जिसे मालिक अपने साथ ले जा सकता है।

    जानकारी के अनुसार, जय पलटन के पास चुन्नू सैनी फोटोग्राफर ने सरकारी भूमि पर कच्चा और पक्का निर्माण कर रखा था। आसपास के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की थी। मामला लंबे समय तक अदालत में विचाराधीन रहा, जिसके बाद कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। आदेश मिलते ही गुरुवार को यूआईटी ने कार्रवाई पूरी कर दी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories