• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 04, 2026

    जयपुर से अलवर आए धौलपुर के युवक की मौत, रेलवे जंक्शन पर अचेत मिला

    अलवर में धौलपुर निवासी 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अलवर रेलवे जंक्शन के पास अचेत अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर जीआरपी उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो पेशे से राज मिस्त्री (चिनाई का काम) करता था। परिजनों के अनुसार वह किसी काम से जयपुर गया था। जयपुर से लौटने के बाद अलवर जंक्शन पर उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

    पुलिस ने पोस्टमार्टम और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories