• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    December 15, 2025

    कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, सड़क पर वाहन रेंगते दिखे

    अलवर जिले में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। सोमवार सुबह शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर महज 20 मीटर रह गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। टेल्को सर्किल सहित शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर अधिक देखने को मिला।

    रविवार रात से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग का कहना है कि इस तरह का कोहरा और ठंडा मौसम फसलों के लिए लाभदायक हो सकता है। हालांकि घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। कम विजिबिलिटी के चलते सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों और पैदल चलने वालों को भी सावधानी रखने की सलाह दी गई है।

    गौरतलब है कि रविवार को भी जिले में घना कोहरा छाया रहा था, जो करीब सुबह 11 बजे के बाद धीरे-धीरे साफ हुआ। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद रविवार देर रात से फिर हल्का कोहरा छाने लगा था। इसी कारण सोमवार सुबह जिले के कई हिस्सों में एक बार फिर घना कोहरा देखने को मिला।

    Tags :
    Share :

    Top Stories