जिला स्तर पर होने वाली कलेक्टर की जन सुनवाई की तुलना में एक गांव में रात्रि चौपाल में काफी संख्या में लोग परिवेदना लेकर पहुंचते हैं। जिनको सुनने के बाद कलेक्टर सबंधित अधिकारी को निर्देश देते हैं। ऐसा ही शुक्रवार की रात्रि को रैणी के डेरा में हुई रात्रि चौपाल में देखने को मिला।
जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में ग्राम डेरा सहित आस-पास के क्षेत्र से आए ग्रामीणों से पेयजल, विद्युत, पुलिस, स्वास्थ, रसद, आंगनबाडी सेवाओं, सामाजिक न्याय व अधिकारिता, मनरेगा सहित अन्य विभागों की सेवाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान आमजन ने बिजली व पानी की समस्या से रूबरू कराया। यहां आए दिन बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। वहीं पानी के भी पूरे इंतजाम नहीं है। इसके अलावा रास्ते व अतिक्रमण की परिवेदनाओं को जिला कलक्टर ने सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि परिवेदना का निस्तारण करते ही रिपोर्ट भी भेजें।
इस दौरान जिला परिषद की सीईओ प्रतिभा वर्मा, प्रशिक्षु आईएएस सोनू कुमारी, उपखण्ड अधिकारी नवनीत कुमार, एडीपीएस नवज्योति कावरिया, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता सुधीर पाण्डे सहित संबंधित जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
