• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    कॉलर पकड़कर होटल मैनेजर को बाहर खींचा: खाने के पैसे को लेकर युवकों का हंगामा, जमकर मारपीट

    अलवर शहर में टेल्को चौराहे के पास स्थित एक होटल में खाने के पैसे मांगने पर 4 से 5 युवकों ने होटल मैनेजर के साथ जमकर मारपीट कर दी। आरोपियों ने मैनेजर को लात-घूंसों, थप्पड़ों और कुर्सियों से पीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    पीड़ित अमित ने बताया कि वह होटल में मैनेजर है। 24 मई की रात करीब 11:40 बजे एक युवक होटल पर खाना पैक करवाने आया था। जब उससे खाने के पैसे मांगे गए तो वह गाली-गलौज करने लगा और फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।

    कुछ ही देर में 5 युवक दो कारों में होटल पहुंचे और आते ही होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने धारदार हथियार, पाइप, डंडों और लात-घूंसों से हमला किया। हमले में मैनेजर के सिर, हाथ, पैर, पीठ और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं।

    पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके गले से चांदी की चेन भी छीनकर ले गए। वहीं होटल के काउंटर, कंप्यूटर, कुर्सियां और मेन गेट के शीशे तोड़ दिए, जिससे करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

    होटल कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर घायल मैनेजर को बचाया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories