• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 30, 2026

    कानून के विद्यार्थियों ने मूट कोर्ट में दिखाया हुनर, तर्कों से प्रभावित हुए विशेषज्ञ

    मूट कोर्ट प्रतियोगिता में छात्रों ने पेश की कानूनी दलीलें, निभाई जज की भूमिका

    अलवर। उपभोक्ता कानून विषय पर शहर के एक कॉलेज में गुरुवार को मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीन टीमों ने एक केस के पक्ष और विपक्ष में कानूनी दलीलें पेश कीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने जज और अधिवक्ता की भूमिका निभाते हुए न्यायालयीन प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फल एवं प्याज सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू भाई प्रधान ने कहा कि जिस प्रकार एक शिक्षित लड़की दो परिवारों को रोशन करती है, उसी प्रकार एक ईमानदार वकील दो परिवारों को टूटने से बचा सकता है। उन्होंने वकीलों से जरूरतमंद, असहाय और गरीब पीड़ितों की नि:शुल्क कानूनी सहायता करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में चेयरमैन सुरेंद्र यादव, प्राचार्य विनोद शर्मा, डॉ. लक्ष्मी सोनी, डॉ. वंदना सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Tags :
    Share :

    Top Stories