• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 07, 2025

    कानून सबके लिए एक: रेंज आईजी ने कहा, गोरक्षक मदद करें लेकिन कार्रवाई पुलिस पर छोड़ें

    रेंज आईजी राहुल प्रकाश मंगलवार को अलवर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गोरक्षकों और आम नागरिकों से अपील की कि वे केवल पुलिस को सूचना दें, कानून अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करेगा, लेकिन किसी भी व्यक्ति को खुद न्याय करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

    आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, अलवर में गैलेंट्री प्रमोशन परीक्षाएं आयोजित की गईं। इनमें कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई पदों पर पदोन्नति के लिए परीक्षाएं ली गईं। उन्होंने बतौर चेयरमैन इन परीक्षाओं का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी।

    इसके बाद आईजी ने कोतवाली थाने का निरीक्षण किया और दीपावली से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। थाने में आयोजित जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं, ताकि जो लोग जयपुर नहीं जा सकते, उनके कार्य अलवर में ही निपटाए जा सकें।

    आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि अलवर में साइबर अपराधों पर पुलिस की सख्त नजर है। जयपुर और राज्य स्तर पर भी इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि म्यूल अकाउंट्स, बिटकॉइन और क्रिप्टो ट्रांजैक्शन से जुड़े मामलों में ठोस कार्रवाई की गई है।
    उन्होंने कहा कि i4C की सहायता से बिटकॉइन वॉलेट्स को चिन्हित कर सीज किया जा रहा है, जिससे साइबर ठगी पर लगाम लगाई जा सके।

    Tags :
    Share :

    Top Stories