• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 28, 2025

    करणी माता मंदिर के पास दिखी बाघिन और शावक, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

    अलवर के सरिस्का टाइगर रिज़र्व के बफर जोन में बाघिन ST-2302 अपने दो शावकों के साथ कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। इस महीने की शुरुआत में केवल एक शावक दिखाई दिया था, लेकिन अब तस्वीरों में दूसरा शावक भी नजर आया है।

    डीएफओ अभिमन्यु सहारन ने बताया कि बाघिन की लोकेशन करणी माता मंदिर और बाला किला क्षेत्र में दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि शावकों के जन्म के बाद बाघिन का व्यवहार आक्रामक हो जाता है। इसी कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों को केवल मंदिर दर्शन तक सीमित रहने और जंगल में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

    सरिस्का में 50 बाघों की मौजूदगी

    वन विभाग के अनुसार, बफर जोन में अब बाघों और शावकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। पूरे सरिस्का रिज़र्व में टाइगर्स की कुल संख्या 50 तक पहुंच चुकी है।

    डीएफओ ने बताया कि बाघिन ST-2302, सरिस्का की प्रसिद्ध टाइग्रेस ST-19 की संतान है। ST-19 ने पहले भी कई बार शावकों को जन्म दिया था। अब ST-2302 भी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

    संभावना: शावक दो से ज्यादा हो सकते हैं

    अभी तक कैमरा ट्रैप में केवल दो शावक दिखाई दिए हैं, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि उनकी संख्या अधिक भी हो सकती है।

    सुरक्षा निर्देश सख्त किए गए

    19 सितंबर से करणी माता का मेला शुरू हुआ है। वन विभाग ने आगंतुकों को चेतावनी दी है कि वे सड़क से नीचे जंगल की ओर बिल्कुल न जाएं और केवल मंदिर दर्शन कर लौट जाएं, क्योंकि इस इलाके में कई बाघिन की टैरिटरी है और शावकों की मौजूदगी से उनका स्वभाव और भी आक्रामक हो सकता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories