अलवर में शनिवार दोपहर बाद अचानक ट्रैफिक प्लान बदल दिया गया। इंदिरा गांधी स्टेडियम और प्रताप ऑडिटोरियम के आसपास के मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट किया गया है। रविवार सुबह होने वाली अंतरराष्ट्रीय हाफ टाइगर मैराथन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
पहले पुलिस अधीक्षक ने घोषणा की थी कि ट्रैफिक डायवर्जन शनिवार रात 11:45 बजे से लागू होगा, लेकिन तैयारियों के चलते इसे दोपहर बाद ही शुरू कर दिया गया। इसके कारण मोती डूंगरी से सचिवालय, कटी घाटी और ढाई पेड़ी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अब 200 फीट हाईवे होकर गुजरना पड़ रहा है।
डायवर्जन से बढ़ी परेशानी
पुलिस के अनुसार ट्रैफिक प्लान के तहत एसएमडी सर्किल से मोती डूंगरी, भवानी टॉप, कटी घाटी, भूगोर तिराहा और घोड़ाफेर सर्किल से ढाई पेड़ी तक का मार्ग पूरी तरह बंद रखा जाना था। साथ ही ढाई पेड़ी और भूगोर तिराहा से शहर के अंदर जाने वाले वाहनों पर भी रोक लगाई जानी थी। अब यह व्यवस्था शनिवार दोपहर से ही लागू कर दी गई है।
बसों और बाहरी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट
जयपुर, शाहपुरा, विराट नगर और थानागाजी की ओर से आने वाली बसों व अन्य वाहनों को नटनी का बारा, मालाखेड़ा, भूगोर तिराहा, सामोला चौक और हनुमान चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश दिया जा रहा है। रोडवेज बसों के रूट भी इसी अनुसार बदले गए हैं।
मैराथन के लिए तैयारियां तेज
शहर ट्रैफिक इंचार्ज संजय शर्मा के अनुसार प्रताप ऑडिटोरियम के पास मैराथन के लिए स्टेज बनाया जा रहा है। इसी वजह से एसएमडी सर्किल से भवानी टॉप–सचिवालय मार्ग को पहले ही डायवर्ट करना पड़ा। स्टेज का निर्माण देर रात तक पूरा होने की संभावना है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
