• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 13, 2025

    खैरथल तिजारा जिले का नाम न बदले जाने की मांग, किसानों ने जताया विरोध

    अलवर में भर्तृहरि बचाओ समिति के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने सोमवार को भर्तृहरि धाम से सरिस्का गेट तक पैदल रैली निकाली। किसानों ने गेट पर भर्तृहरि बाबा के झंडे लगाए और थानागाजी तहसीलदार मोहित पंचोली को ज्ञापन सौंपकर सरकार को चेतावनी दी।

    किसानों की मुख्य मांग है कि सरिस्का अभयारण्य का नाम बदलकर भर्तृहरि अभयारण्य रखा जाए और खैरथल तिजारा जिले का नाम किसी भी हाल में न बदला जाए।

    किसान नेता राकेश दायमा ने बताया कि दो दिन पहले कुशालगढ़ में सभी किसान नेताओं ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई थी। इसके बाद भर्तृहरि धाम में दो दिन का पड़ाव डाला गया और सोमवार सुबह रैली निकाली गई।

    किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो 7 नवंबर को विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories