• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 12, 2025

    खेत के रास्ते को लेकर अलवर में बवाल, डंडों से हुई झड़प में अजन्मे बच्चे ने गंवाई जान

    अलवर जिले के भिवाड़ी इलाके में खेत से रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में चाचा-ताऊ के बीच खूनी झगड़ा हो गया। लाठी-डंडों से हुए हमले में गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह चार माह की गर्भवती थी और उसके छह बच्चे पहले से हैं।

    घटना चौपानकी थाना क्षेत्र के टीला की ढाणी, ग्वालदा की है। यह विवाद 9 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे हुआ। मृत बच्चे के पिता कूरशीद ने बताया कि उसका ताऊ खेत से रास्ता निकालने की मांग कर रहा था। इसी को लेकर कहासुनी बढ़ी और बाद में ताऊ पहलू तथा उसके परिवार के मुबीन, जेकम, अरशद और बस्सी समेत छह लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें कूरशीद (35), उसकी पत्नी सुन्नती (34) और पिता दिनू (60) घायल हो गए।

    हमले के दौरान सुन्नती के पेट में गंभीर चोट लगी और उसे अंदरूनी ब्लीडिंग होने लगी। परिजन उसे 108 एम्बुलेंस से टपूकड़ा अस्पताल ले गए, जहां से उसे अलवर के जनाना अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसके गर्भ में पल रहे सातवें बच्चे की मौत हो गई।

    फिलहाल मामले में चौपानकी थाने में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और कहा कि परिजनों की रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories