अलवर में लेक्चरर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को धौलागढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। दोनों को गंजा कर बाजार में घुमाया गया। इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए और कान पकड़कर माफी मांगते दिखाई दिए। पुलिसकर्मी उन्हें घटना स्थल और प्लानिंग पॉइंट्स तक परेड कराते हुए ले गए। मामला खेड़ली क्षेत्र के धौलागढ़ थाना इलाके का है।
11 नवंबर को लेक्चरर पर फायरिंग
भनोखर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लेक्चरर प्रेम गोपाल शर्मा 11 नवंबर की शाम 4:15 बजे स्कूल से खेड़ा लगनपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में जहाडूं के पास बाइक पर आए नकाबपोश दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके जांघ में लगी, इसके बावजूद उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन हमलावर भाग निकले। लहूलुहान हालत में वे सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने उन्हें संभाला और परिजनों को सूचना दी। बाद में उन्हें अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
झगड़ा बना हमले की वजह
पीड़ित लेक्चरर ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि 10 नवंबर को काटवाड़ी निवासी मुकेश मीणा ट्रैक्टर-ट्रॉली में बजरी लेकर गांव आया था। ट्रॉली टकराने से उनके घर की दीवार टूट गई, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ। विवाद के दौरान मुकेश ने जान से मारने की धमकी दी थी। अगले ही दिन फायरिंग की घटना हो गई।
दो आरोपी गिरफ्तार, गंजा कर निकाला जुलूस
धौलागढ़ पुलिस ने जांच के बाद कपिल (21) पुत्र उदल मीणा निवासी मंगोलाकी और हार्दिक उर्फ दीपक पुत्र मुकेश निवासी कांटवाड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के सिर मुंडवाकर बाजार में जुलूस निकाला और घटना से जुड़े सभी स्थानों पर ले जाकर परेड कराई। जुलूस के दौरान आरोपी लंगड़ाते और कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
