• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 11, 2025

    मेडिकल स्टोर जा रहे नाबालिग को ट्रक ने कुचला, मौके से भागा चालक

    भिवाड़ी के चोपानकी क्षेत्र में गाड़पुर मोड़ पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मृतक की पहचान गाड़पुर गांव निवासी नासिर, पुत्र हाजी महबूब, के रूप में हुई है। नासिर अपनी बाइक से भिवाड़ी स्थित एक मेडिकल स्टोर जा रहा था, तभी भिवाड़ी की ओर से आ रहे लोडिंग ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नासिर को तुरंत भिवाड़ी के जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    मृतक के पड़ोसी इलियास खान ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10:00 बजे हुआ। नासिर पढ़ाई के साथ-साथ घर पर खेती-बाड़ी का काम भी करता था और अविवाहित था। इस घटना के बाद उसके परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

    पुलिस के अनुसार, ट्रक ड्राइवर घटना के बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। मृतक नासिर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories