• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    December 07, 2025

    मंगेतर कहता था शादी अच्छे से करनी पड़ेगी: दबाव से तंग आकर युवती ने दे दी जान

    अलवर में शादी से 10 दिन पहले युवती द्वारा सुसाइड किए जाने के मामले में परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। घटना 30 नवंबर की रात की है। परिवार का कहना है कि सुसाइड से ठीक पहले युवती ने अपने मंगेतर से करीब 20 मिनट तक फोन पर बात की थी।

    पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसी दिन शव ले लिया था, लेकिन तब कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। 6 दिसंबर को परिजनों ने अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दी है।

    एएसआई इशराक खान ने बताया कि मृतका सैजल विजय (27) निवासी काला कुआं ने 30 नवंबर की रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की। सैजल ने LLB की पढ़ाई कर रखी थी। 11 दिसंबर को उसकी शादी भोपाल निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर नमन विजय से होनी थी।

    सुसाइड से पहले की लंबी बातचीत

    परिवार के अनुसार, सगाई के बाद से सैजल और नमन के बीच नियमित बातचीत होती थी। घटना वाली रात करीब 10 बजे दोनों की 20 मिनट तक बातचीत हुई। पिता देवेंद्र विजय की रिपोर्ट के मुताबिक, नमन ने फोन पर कहा कि “शादी अच्छे से करनी पड़ेगी, यह जरूरी है”, जिससे बेटी मानसिक दबाव में आ गई।

    दहेज और शानो-शौकत का दबाव

    परिजनों ने आरोप लगाया कि नमन और उसके परिवार की ओर से शादी भव्य तरीके से करने और नए–नए सामान देने का दबाव बनाया जा रहा था। सगाई से पहले लेन-देन की कोई बात नहीं हुई थी, लेकिन बाद में बार-बार विवाह हैसियत के अनुसार बड़े स्तर पर करने की बात कही जाती रही।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories