अलवर शहर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के चोरोटी गांव में 27 साल की विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं ससुराल पक्ष ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे हादसा बताया है। घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला कपड़े धोते समय फिसलकर गिरती हुई दिखाई दे रही है।
डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि पीहर पक्ष की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही CCTV फुटेज की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
मृतका निक्की की शादी वर्ष 2021 में चोरोटी निवासी मनोज से हुई थी। मृतका के चाचा साधुराम ने बताया कि निक्की की बहन प्रियंका की शादी भी इसी परिवार में हुई है। पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष ट्रैक्टर की मांग करता था और दहेज नहीं मिलने पर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। इसी प्रताड़ना के चलते निक्की की मौत हुई, जिसे वे दहेज हत्या बता रहे हैं।
वहीं ससुराल पक्ष की ओर से चाचा ससुर दीपचंद ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि परिवार की ओर से किसी भी तरह की मारपीट या प्रताड़ना नहीं की गई। उनके अनुसार CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला कपड़े धोते समय फिसलकर गिरी, जिससे उसकी मौत हुई।
मामले को लेकर अलवर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान काफी भीड़ जुटी रही। पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया है। सीओ पिंटू कुमार ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
