• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 10, 2025

    महिलाओं ने विरोध जताया, सब-इंस्पेक्टर ने चेतावनी देकर खुलवाया जाम

    अलवर में सड़क किनारे दुकान लगाने वाली महिलाओं ने शुक्रवार को नगर निगम के सामने विरोध प्रदर्शन किया और ट्रैफिक जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

    ट्रैफिक थाने के सब-इंस्पेक्टर राजेश ने चेतावनी दी कि स्थिति बिगड़ी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद जाम खुलवाया गया। उन्होंने एक युवक पर FIR दर्ज करने की भी चेतावनी दी। पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

    प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि प्रशासन उन्हें बाजार से हटाकर कंपनी बाग में दुकान लगाने के लिए कह रहा है। महिलाएं मिट्टी के दिए, मटके और फैंसी आइटम बेचती हैं और उनका कहना है कि अगर दुकानें हट गईं तो दीपावली की कमाई पर असर पड़ेगा।

    प्रदर्शनकारी सपना ने बताया कि पार्किंग की समस्या का बहाना बनाकर अधिकारी उन्हें बार-बार हटाते हैं और सामान तोड़ते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि उन्हें बाजार में ही दुकान लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो।

    Tags :
    Share :

    Top Stories