अलवर। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा, वहीं रविवार को यह घटकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट के साथ सुबह-शाम ठिठुरन और गलन का असर बढ़ गया है।
फसलों पर जमी ओस की बूंदें
ठंड बढ़ने के साथ ही खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें जमती नजर आईं। रातभर जमी ओस सुबह सूरज की पहली किरण पड़ते ही बूंदों के रूप में टपकती दिखाई दी। कई इलाकों में खेतों में हल्की सफेदी छाई रही, मानो सफेद धुएं की चादर बिछ गई हो। किसानों के अनुसार, यह ठंड फसलों के लिए फिलहाल फायदेमंद साबित हो रही है।
शीतलहर का असर जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। हालांकि, पिछले सर्दी के मौसम की तुलना में अभी ठंड का असर उतना तीव्र नहीं है।
ग्रामीण इलाकों में ज्यादा ठंड
शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है। वहीं, अरावली की पहाड़ियों से शहर की ओर देखने पर हल्की सफेद चादर नजर आ रही है, जबकि पहाड़ों पर सर्द मौसम के बीच अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
