• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 12, 2025

    मिठाई के सैंपल लिए, दुकानदारों को हाइजीन नियमों का पालन करने की चेतावनी

    खैरथल जिले के हरसोली कस्बे में रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली के त्योहारी सीजन के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया। जिला कलेक्टर किशोर कुमार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान बस स्टैंड और कस्बे की मिठाई दुकानों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया और मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए गए।

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया- अभियान के तहत चार प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए गए। इन सभी सैंपलों को खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। विभाग के अनुसार, यदि जांच में खाद्य सामग्री 'सब स्टैंडर्ड' पाई जाती है, तो 5 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, यदि सामग्री असुरक्षित पाई गई, तो 6 महीने की कैद के साथ 5 लाख रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

    त्योहारी सीजन को देखते हुए सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में महिपाल सिंह, सुभाष सिंह और रमेश शामिल रहे। जिला खैरथल में उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories