• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 27, 2026

    मध्य प्रदेश से पंजाब जा रहे युवकों की कार हादसे का शिकार, ट्रक से टक्कर में 3 की जान गई

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में हादरहेड़ा के पास तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया।

    पुलिस के अनुसार हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ। बेकाबू कार पहले पिलर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

    हादसे में पंजाब के फिरोजपुर जिले के मलकेई गांव निवासी गुरप्रीत सिंह, सेवक सिंह और सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। वहीं संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अलवर जिला अस्पताल में चल रहा है।

    चारों युवक मध्य प्रदेश में गेहूं कटाई का काम खत्म कर पंजाब लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों व घायल को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories