• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 04, 2025

    नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी पुलिसकर्मियों पर गिरफ्तारी वारंट जारी

    अलवर में दो साल पहले 16 साल की नाबालिग से रेप और प्रताड़ना के मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। मामले में जांच अधिकारी ने एफआर दर्ज की थी।

    पीड़िता ने कोर्ट में प्रोटेस्ट पिटीशन (नाराजगी याचिका) दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने लोकेशन, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई की। आरोपियों में से एक कॉन्स्टेबल पर रेप और दो पर छेड़छाड़ व प्रताड़ना का आरोप है।

    सूत्रों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के भाई को भी झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories