डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के 25 वर्षीय अफसर आदित्य जाटव की शादी के मात्र दो दिन बाद अचानक मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वे अपने घर के बाथरूम में अचेत पाए गए। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र का है।
नई शादी, खुशियों के बीच मातम
आदित्य जाटव, पुत्र नंद किशोर, DRDO मैसूर (कर्नाटक) में जॉइंट डायरेक्टर पद पर कार्यरत थे। उनकी शादी 25 नवंबर को पुलिस कॉन्स्टेबल श्याम सिंह की बेटी नव्या से हुई थी। 26 नवंबर को दुल्हन की गृह प्रवेश रस्म पूरी की गई थी। जिस घर में दो दिन पहले तक शहनाइयों की गूंज और मंगल गीतों की आवाज़ें थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
पति के अचानक निधन की खबर सुनते ही नव्या बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ी। हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं हुआ था कि उसके सुहाग की डोर टूट गई। परिजन उसे संभालते रहे, लेकिन वह विश्वास नहीं कर पा रही कि उसका हमसफर अब नहीं रहा।
बाथरूम में गिरने के बाद नहीं उठे
परिवार के सदस्यों के अनुसार, गुरुवार सुबह आदित्य अचानक बाथरूम में गिर पड़े। जब परिजनों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, तो वे अचेत ही रहे। उन्हें तत्काल अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साइलेंट अटैक की आशंका, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
ASI समयदीन ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह के संदेह की बात नहीं कही है। प्रारंभिक रूप से परिवार ने “साइलेंट हार्ट अटैक” आने की आशंका जताई है। वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
नई नवेली दुल्हन के दादा दुलीचंद ने कहा—“हमने 26 नवंबर को पोती को विदा किया था, और आज फोन पर मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे। यह किसी बुरे सपने जैसा लग रहा है।”
परिवार पर अचानक आई इस त्रासदी से पूरा मोहल्ला शोक में डूबा हुआ है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
