• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 10, 2025

    नकली शराब कारोबार का पर्दाफाश: दो आरोपी पकड़े गए, 3200 ब्रांडेड बोतल कैप्स मिले

    अलवर की आबकारी पुलिस ने रविवार शाम भिवाड़ी की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 50 लीटर स्पिरिट और 3,200 सील बंद ढक्कन (Royal Stag और McDowell ब्रांड के) बरामद किए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार आरोपी स्पिरिट से नकली शराब तैयार कर ब्रांडेड बोतलों में भरते और सील बंद कर बाजार में सप्लाई करते थे। आबकारी अधिकारी दिगंबर सिंह ने बताया कि ऐसी शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है — इससे आंखों की रोशनी चली जाना, फेफड़ों को नुकसान और मौत तक का खतरा रहता है।

    अधिकारी ने यह भी बताया कि अगर यह माल बाजार में पहुँच जाता तो सरकारी राजस्व को करीब ₹24 लाख का नुकसान हो सकता था। पुलिस तीन दिन से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। जब्त वाहन और सामान को सबूत के रूप में कब्जे में लिया गया है।

    गिरफ्तार आरोपियों राहुल और अवनेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
    इससे पहले सिलीसेढ़ के पास पैंतपुर गांव में नकली शराब पीने से छह लोगों की मौत का मामला सामने आया था, जिसकी जांच जिला प्रशासन कर रहा है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories