• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 15, 2026

    नीमराणा जा रहे बाइक सवार युवक को रोडवेज ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

    अलवर जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा तहड़की स्टैंड के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

    मृतक की पहचान ततारपुर निवासी बाल किशन की ढाणी के रहने वाले अखिल चौधरी (22) पुत्र बीरबल चौधरी के रूप में हुई है। वह हर दिन की तरह शुक्रवार सुबह बाइक से नीमराणा स्थित एक निजी कंपनी में काम पर जा रहा था।

    बताया जा रहा है कि ढेलावास गांव से कुछ दूरी पर तहड़की स्टैंड के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    अखिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां, बहन और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories