• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 09, 2026

      एक्सपायर्ड कोका-कोला पीकर भाई-बहन हुए बीमार, उल्टी और चक्कर आने से परिजन परेशान

    अलवर में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक पीने से एक भाई और उसकी चार बहनों की तबीयत बिगड़ गई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बच्चों को घबराहट, चक्कर, बेचैनी और उल्टी की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मामला ककराली गांव का है।

    परिजनों के अनुसार, बच्चों के पिता रहमू शुक्रवार रात तुलेड़ा से खाद लेकर लौट रहे थे। रास्ते में छठी मील स्थित एक दुकान से उन्होंने 2 लीटर की कोका-कोला खरीदी थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे बेटे मिश्रोक और बेटियों मुस्कान, जानिस्ता, रहीसन व जेनी ने कोल्ड ड्रिंक पी। कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

    परिवार जब कोल्ड ड्रिंक की बोतल को अस्पताल लेकर पहुंचा और उसकी जांच की गई तो पता चला कि बोतल करीब 6 महीने पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने दुकानदार की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

    पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) से की है। सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम संबंधित दुकान से सैंपल लेकर कार्रवाई करेगी।

    फिजिशियन एक्सपर्ट डॉ. महेंद्र रावत के अनुसार, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक पीने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इससे उल्टी, चक्कर, बेचैनी और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर मरीज की हालत गंभीर भी हो सकती है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories