• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 17, 2026

    प्लॉट पर कब्जा देकर दूसरे को बेच दिया, चार आरोपियों पर 14 लाख की धोखाधड़ी का केस

    अलवर शहर में जमीन के सौदे को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हसनखां मेवात नगर निवासी दयाराम यादव ने आरोप लगाया है कि उनसे 14 लाख रुपये लेकर प्लॉट बेचने का वादा किया गया और कब्जा भी दे दिया गया, लेकिन बाद में वही जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करा दी गई। परिवादी की शिकायत पर ललित, भोरेलाल, मीना देवी और सतीश जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    परिवादी के अनुसार खुदनपुरी क्षेत्र में स्थित 20×50 फुट के प्लॉट का इकरारनामा 22 दिसंबर 2015 को 14 लाख रुपये में ललित पुत्र अमरचंद ने दयाराम की पत्नी सावित्री देवी के नाम किया था। पूरी राशि लेने के बाद प्लॉट का कब्जा भी दे दिया गया। इसके बाद परिवार ने प्लॉट पर नींव भरवाई, बाउंड्रीवाल बनाई और गेट लगाकर ताला लगा दिया। इकरारनामे में जरूरत पड़ने पर रजिस्ट्री कराने की शर्त भी तय थी।

    आरोप है कि कई वर्षों तक रजिस्ट्री टालने के बाद 26 दिसंबर 2025 को उसी प्लॉट की रजिस्ट्री सतीश कुमार जैन के नाम करा दी गई। 8 जनवरी 2026 को जब दयाराम प्लॉट देखने पहुंचे तो कुछ लोग वहां कब्जा करने की कोशिश करते मिले, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। परिवादी का कहना है कि यह सब आपसी साजिश के तहत किया गया और उनकी 14 लाख रुपये की राशि भी वापस नहीं की गई।

    दयाराम यादव ने पहले वैशाली नगर थाना और पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories