• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 25, 2026

    प्रतिभा और भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित, युवक-युवतियों ने किया परिचय साझा

    जिला सोमवंशी (जायसवाल) क्षत्रिय युवा संगठन की ओर से रविवार को महावर ऑडिटोरियम में प्रथम युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की 35 प्रतिभाओं और 40 भामाशाहों को सम्मानित किया गया। वहीं परिचय सम्मेलन में 80 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें 15 युवतियां और 65 युवक शामिल रहे।

    समारोह में अतिथियों ने कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न, प्रशंसा पत्र और बैग देकर सम्मानित किया। वहीं भामाशाहों का दुपट्टा ओढ़ाकर, मोतियों की माला पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया।

    मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन महुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में फैमिली कोर्ट की जज सीमा मेवाड़ा और मानवेंद्र जायसवाल मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक ललित बेनीवाल, प्रदीप आर्य, प्रमोद आर्य, अनिल रातिया, विक्रम लोहिया, प्रदेशाध्यक्ष नरेश धानावत, जिलाध्यक्ष सुनील जायसवाल सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खेमेंद्र ने किया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories