• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 15, 2026

    पेट्रोल के बढ़े दाम से लोगों में नाराजगी, ग्राहकों बोले- अब साइकिल चलानी पड़ेगी

    अलवर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी लागू हो गई। पेट्रोल 3.25 रुपए प्रति लीटर महंगा होकर 105.35 रुपए से बढ़कर 108.60 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं डीजल के दाम 90.76 रुपए से बढ़कर 93.77 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

    बढ़ी हुई कीमतों का असर आम लोगों पर साफ दिखाई दिया। पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोगों ने महंगाई को लेकर नाराजगी जताई। एक रिटायर कर्मचारी ने कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि पेट्रोल बचाने के लिए साइकिल चलानी पड़ेगी। वहीं अन्य लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ रहा है।

    शहर के बिजलीघर चौराहे स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि फिलहाल स्टॉक सीमित होने के कारण एक बार में कार, बस और ट्रक में 2 हजार रुपए तक का ही पेट्रोल या डीजल दिया जा रहा है। हालांकि ग्राहक दोबारा लाइन में लगकर ईंधन भरवा सकते हैं।

    पंप संचालकों का कहना है कि तेल कंपनियों की ओर से सप्लाई धीमी चल रही है और आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पंपों पर बीच-बीच में सप्लाई प्रभावित होने की भी जानकारी सामने आई है।

    लोगों का कहना है कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं मार्केटिंग और फील्ड जॉब से जुड़े लोगों ने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच कंपनियों को कर्मचारियों का टीए-डीए भी बढ़ाना चाहिए।

    Tags :
    Share :

    Top Stories