• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 06, 2026

    पेड़ काटने के टांछिये से चचेरे भाई की हत्या, आरोपी वारदात के बाद फरार

    अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के गांव बेरे में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक व्यक्ति की उसके ही चचेरे भाई ने टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर से लगातार खून बह रहा था, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी।

    मृतक के भाई इमामुद्दीन के अनुसार, घर और खेत के पास स्थित नीम का पेड़ बली के हिस्से में आता था। उसका चचेरा भाई फकरू जबरन पेड़ काटना चाहता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह फकरू टांगी से पेड़ काट रहा था। बली ने उसे रोकने की कोशिश की तो फकरू ने उसके सिर पर टांगी से वार कर दिया और हथियार सिर में फंसा छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने ही टांगी को सिर से निकालकर बली को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बली खेती-किसानी करता था और उसके सात बच्चे हैं। जिस नीम के पेड़ को लेकर विवाद हुआ, वह उसके खेत और घर के पास स्थित था।

    फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories