• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 30, 2026

    प्यासों के लिए राहत केंद्र बना समसा कार्यालय, शुरू हुई निशुल्क जल सेवा

    वंदे गंगा अभियान के तहत समसा कार्यालय पर जल प्याऊ शुरू, परिंडे भी लगाए

    अलवर। समग्र शिक्षा विभाग द्वारा संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को समसा कार्यालय के सामने जल प्याऊ की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश गुप्ता और एडीपीसी मनोज शर्मा ने किया।

    अभियान के दौरान समसा के सभी कार्यालयों में परिंडे लगाए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पक्षियों के लिए नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया। साथ ही जिले के समसा के अधीन संचालित 15 पीएम श्री विद्यालयों और स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में भी जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories