• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    राजगढ़ में शिक्षा और खेल को बढ़ावा: यूनिवर्सिटी, खेल अकादमी और नए चौक नामकरण की योजना

    राजगढ़ में विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बड़े संकेत दिए हैं। सोमवार को 16वें मीन महोत्सव के समापन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी केंद्रीय विद्यालय आया है और जरूरत पड़ने पर यूनिवर्सिटी भी लाई जाएगी। साथ ही खेल अकादमी और राजगढ़ अस्पताल के विकास की योजनाओं पर भी काम किया जाएगा।

    मंत्री ने कहा कि भूगोर वाले चौराहे का नाम कैप्टन छुट्टन लाल के नाम पर रखने के लिए पीडब्ल्यूडी से चर्चा की जाएगी। वहीं कोठी नारायणपुर से दुब्बी भजेड़ा तक सड़क के पैचवर्क का काम जल्द पूरा कराने का भरोसा भी दिया।

    कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने कहा कि उनके नेता जो कहते हैं, वही करते हैं। इधर राज्य मंत्री संजय शर्मा ने वंदे जल संरक्षण जन अभियान के तहत टहला क्षेत्र में मंगलासर बांध का पूजन किया। उन्होंने कहा कि पुराने बांध, जोहड़ और बावड़ियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त अभियान को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories