दिल्ली से अलवर के बीच नमो भारत रैपिड रेल सेवा वर्ष 2027 तक शुरू होने की संभावना है। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद अलवर से दिल्ली का सफर महज 117 मिनट में पूरा हो सकेगा। यह परियोजना नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड (NCRPB) की आरआरटीएस (RRTS) योजना के तहत लागू की जा रही है। दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ कॉरिडोर के विस्तार के रूप में इस रैपिड रेल को अलवर तक बढ़ाया जाएगा।
शुक्रवार को राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिल्ली में आयोजित मुख्य सचिवों के सम्मेलन के दौरान अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ नमो भारत रैपिड रेल में यात्रा की। इस दौरान अधिकारियों को जानकारी दी गई कि दिल्ली–अलवर कॉरिडोर की शुरुआत 2027 में की जा सकेगी।
मुख्य सचिव श्रीनिवास ने बताया कि उन्होंने न्यू अशोक विहार स्टेशन से दुहाई तक 27 किलोमीटर का सफर नमो भारत ट्रेन से किया। इस दौरान ट्रेन करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अधिकारियों ने ट्रेन के सिम्युलेशन ऑपरेशन सिस्टम को भी देखा।
37 हजार करोड़ की लागत से बनेगा प्रोजेक्ट
दिल्ली के सराय कालेखां से मानेसर, रेवाड़ी और अलवर को जोड़ने वाली इस नमो भारत रैपिड रेल परियोजना का निर्माण नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है। यह केंद्र सरकार के साथ हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकारों की संयुक्त कंपनी है।
इस परियोजना पर करीब 37 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। कुल 164 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 22 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से 5 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे। अनुमान है कि 2030 तक इस रूट पर रोजाना करीब 8.5 लाख यात्री सफर करेंगे।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
