• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    December 06, 2025

    राजस्थान में शीतलहर का असर तेज, अलवर का पारा 5 डिग्री तक पहुंचा; बादल छाने के आसार

    अलवर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रात के समय कड़ाके की ठंड का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात जहां शहर में हल्की धुंध छाई रही, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में घास और फसलों की पत्तियों पर ओस जम गई, जिससे कड़ाके की सर्दी का असर साफ दिखा।

    6 दिनों में तापमान में 5.2°C की गिरावट

    शुक्रवार को अलवर का न्यूनतम तापमान 5.4°C दर्ज किया गया। पिछले छह दिनों में तापमान में 5.2 डिग्री की कमी आई है।

    अधिकतम तापमान: 23.5°C

    • गुरुवार की तुलना में अधिकतम तापमान 0.7°C और न्यूनतम 0.4°C बढ़ा।
    • अलवर शुक्रवार को प्रदेश के टॉप-10 सबसे ठंडे शहरों में छठे स्थान पर रहा।
      सुबह 8:30 बजे 84% और शाम 5:30 बजे 39% नमी दर्ज की गई।

    तुलेड़ा में सरसों की फसल पर जमी बर्फ

    तुलेड़ा क्षेत्र में सर्दी का प्रभाव और ज्यादा देखने को मिला। सरसों के पौधों की पत्तियों पर हल्की बर्फ जम गई, जो सूरज निकलते ही पिघलकर टपकने लगी। आसपास की घास पर भी सफेद जमाव दिखाई दिया, जिससे किसानों ने ठंड की तीव्रता को महसूस किया।

    आज बादल छाने की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते बीते कुछ दिनों से रातें ज्यादा ठंडी हो रही हैं।

    • शनिवार को अलवर में बादल छाए रहने के आसार हैं।
    • सोमवार से न्यूनतम तापमान में लगभग 3°C की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिल सकती है।

    फसलों के लिए लाभकारी मौसम

    उद्यानिकी विभाग के सहायक निदेशक के.एल. मीणा ने बताया कि 80–90% नमी और तापमान 10°C से नीचे होने पर खेतों में ओस जमना शुरू हो जाती है। शहर में तापमान 5°C तक पहुंचने पर खेतों में यह 3–4°C और नीचे चला जाता है, जिसके कारण घास व फसलों पर बर्फ जैसी ओस जम जाती है।

    कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह मौसम कुछ फसलों के लिए लाभकारी भी माना जाता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories